मील रिप्लेसमेंट ❌न्यूट्रीएंट रिटाइनमेंट ✅
मेरा सरल प्रश्न है कि मील रिप्लेसमेंट क्यों? जब हमें न्यूट्रीशन बचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मैं अमेज़न पर सर्च कर रहा था और सर्च बार में वजन घटाने के बारे में लिखा, पूरा वजन घटाने वाला उद्योग प्रोडक्ट बनाने पर काम करता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि कोई भी प्रोडक्ट अकेले आपको वजन कम करने में मदद नहीं कर सकता है, वे बस आपको थोड़ा सा सपॉर्ट देते हैं, हम जो भोजन हमेशा से खाते आ रहे हैं उसे बदलने पर ध्यान नहीं केंद्रित करें, अपने भोजन में पोषण बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करें, भोजन के सही अनुपात को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करें। उदाहरण के लिए, सब्ज़ी रोटी, मसाले और घी सही मात्रा सही रेश्यो में इस्तेमाल करे ।
जब हम सही खाना पकाने की विधि बनाए रखते हैं
तो हम अपने भोजन में पोषक तत्वों को बचाए रखते हैं।
जब हम अपने भोजन में पोषक तत्वों को बनाए रखते हैं तो हम तृप्त महसूस करते हैं
जब हम तृप्त महसूस करते हैं तो हम ज़्यादा नहीं खाते हैं
जब हम ज़्यादा नहीं खाते हैं तो हम अपने आप वजन कम कर लेते हैं।
परितोष जैन